{"_id":"5d07641e8ebc3e65830a7224","slug":"bus-fallen-into-the-ditch-in-saharanpur-after-tire-burst-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, एक दर्जन घायल
Mon, 17 Jun 2019 03:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jun 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट से फतेहपुर जा रही एक प्राइवेट बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तकरीबन एक दर्जन से भी ज्यादा यात्री गंभीर घायल हो गए। वहीं शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को रेस्क्यू कराकर अस्पताल भेजा। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बेहट से फतेहपुर जा रही एक बस में सवार एक दर्जन यात्री सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यहां मुज्जफराबाद रोड पर एक प्राइवेट बस का चलते चलते अचानक टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि बस में तीन दर्जन लोग सवार थे जिनमें तकरीबन पंद्रह लोगों को काफी चोटें आईं हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन