फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus driver attacked, FIR registered against three unidentified persons

Meerut News: बस चालक पर जानलेवा हमला, तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 29 May 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Bus driver attacked, FIR registered against three unidentified persons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। एक बस चालक पर तीन अज्ञात युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम बपारसी निवासी सौरभ कुमार शर्मा पुत्र रामभूल शर्मा ने बताया कि वह बस लेकर हस्तिनापुर आए थे। आरोप है कि जब वह थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित कृष्ण मंदिर के पास पहुंचे तभी तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गए। घायल चालक ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed