परिवार का इकलौता चिराग था अब्दुल्ला, स्कूल बस ने कुचला, पसरा मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शनिवार को एक बस ने कक्षा तीन के छात्र को कुचल दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अब्दुल्ला अपने परिवार का इकलौता चिराग था।
कैराना के आर्यपुरी देहात में स्कूल बस चालक की लापरवाही ने कक्षा-3 के मासूम की जान ले ली। छुट्टी होने के बाद घर के सामने छात्र बस से उतर रहा था। इसी दौरान चालक ने बस चला दी। इसमें छात्र बस के पिछले पहिये के नीचे कुचल गया। छात्र अपने परिवार का इकलौता चिराग था, जिसकी मौत से परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के लोगों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
आर्यपुरी देहात बस्ती निवासी किसान साबिर का नौ वर्षीय पुत्र अब्दुल्ला कस्बा कैराना के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल बस चालक बच्चों को उनके घर छोड़ने निकला। बस छात्र अब्दुल्ला के घर के सामने आकर रुकी। वह बस से उतरा था, इसी दौरान चालक ने बस चला दी। इसमें छात्र बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
वहीं, घर के बाहर बैठे अब्दुल्ला के दादा हाजी साजिद ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। परिजन घायल छात्र को लेकर शामली सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह भी मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद बालक का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
तीन बहनों का इकलौता भाई था अब्दुल्ला
हाजी साजिद के चार बेटों में से सबसे छोटे बेटे की शादी की एक साल पूर्व हुई, उसके कोई संतान नहीं है। दो बेटों के पास एक-एक बेटी है, जबकि चौथे बेटे साबिर के पास एक बेटी तथा एक बेटा अब्दुल्ला था। परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था मासूम अब्दुल्ला। अब्दुल्ला की मौत पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का रुदन देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/