फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Burning this big businessman of the city alive and hurled it on the highway

दूसरे समुदाय के दो युवकों ने फल व्यापारी को जिंदा जलाकर हाईवे पर फेंक दिया, गंभीर

Wed, 26 Jul 2017 02:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 26 Jul 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
Burning this big businessman of the city alive and hurled it on the highway
फल व्यापारी को जिंदा जलाकर फेंका

गाजियाबाद के फल व्यापारी को अगवा कर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। बाद में आरोपी उसे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास चलती कार से फेंककर भाग गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के मंडौला निवासी चंदगीराम फल व्यापारी हैं। व्यापारी के अनुसार दूसरे समुदाय के दो युवक उसे गाजियाबाद लेकर पहुंचे, वहां उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बाद में उसे स्कॉर्पियो में डालकर लेकर आए और बागपत के रिवर पार्क के पास चलती गाड़ी से फेंककर भाग गए।

विज्ञापन

पुलिस अफसर अस्पताल में पहुंचे

Burning this big businessman of the city alive and hurled it on the highway
व्यापारी से जानकारी लेती पुलिस

वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया।

पता चलते ही पुलिस अफसर अस्पताल में पहुंचे। उससे घटना की जानकारी की। उसने कहा आरोपियों का इरादा अपहरण कर उसे जान से मारने का था। मृत समझकर ही उसको रोड पर फेंककर  भागे है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम क्यो दिया, इसकी अभी जानकारी नहीं दे पाया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed