फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   burn cable and power supply off

एचटी केबल फुंका, 50 हजार उपभोक्तओं को नहीं मिली 10 घंटे बिजली

Wed, 23 Jun 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
burn cable and power supply off
एचटी केबल फुंका, 50 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिली 10 घंटे बिजली
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाने के सामने सोमवार आधी रात को गेल गैस कंपनी की पाइप लाइन में आग लग गई। इसकी चपेट में 33 केवी का अंडरग्राउंड एचटी केबल भी आ गया। केबल फुंकने से हापुड़ रोड बाईपास और शारदा रोड बिजलीघर की बिजली ठप हो गई। रातभर दोनों बिजलीघरों के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। लोग गर्मी से बेहाल हो गए। इनवर्टर ठप हो गए और सुबह पानी भी नहीं मिल सका। गुस्साए लोग अधिकारियों को फोन करके बिजली की जानकारी करते रहे। सुबह करीब 10 बजे वैकल्पिक व्यवस्था करके बिजली आपूर्ति सामान्य की गई।
शारदा रोड और हापुड़ रोड बाईपास बिजलीघर की आपूर्ति एक ही लाइन द्वारा परतापुर ट्रांसमिशन से हो रही है। बिजली न आने पर लोगों ने बिजलीघर का घेराव करने की चेतावनी दी तो अधिकारियों ने आनन फानन में शारदा रोड को टाउन हाल बिजलीघर से और हापुड़ बाईपास को हापुड़ रोड बिजलीघर से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। करीब 10 घंटे बाद बिजली मिलने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। शाम तक फाल्ट ठीक नहीं होने पर शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति की जाती रही। दो से तीन घंटे के अंदर एक घंटा बिजली जाने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रात भर ढूंढा फाल्ट, सुबह मिला
पीवीवीएनएल की टीम रातभर फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग करती रही, लेकिन फाल्ट नहीं मिल सका। सुबह जानकारी मिलने पर टीम परतापुर थाने के सामने पहुंची तो वहां 33 केवी का केबल पूरी तरह फुंका मिला। सूचना पर पहुंचे गेल गैस कंपनी कर्मियों ने आग को बुझाया और इसके बाद एनसीआरटीसी कर्मियों ने पीवीवीएनएल कर्मियों के साथ केबल ठीक करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हाल और हापुड़ रोड बिजलीघर के उपभोक्ता भी परेशान
दिक्कत के चलते शारदा रोड बिजलीघर को टाउन हाल बिजलीघर से और हापुड़ रोड बाईपास बिजलीघर को हापुड़ रोड बिजलीघर से जोड़ा गया है। इस प्रक्रिया के तहत चारों बिजलीघरों को शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके चलते टाउन हाल और हापुड़ रोड बिजलीघर के उपभोक्ता भी परेशानी झेल रहे हैं।

जल्द ठीक होगी लाइन
गेल गैस पाइप लाइन में आग लगने से 33 केवी केबल जलकर राख हो गया। इसके चलते शारदा रोड व हापुड़ रोड बाईपास बिजलीघर प्रभावित चल रहे हैं। इन दोनों को टाउन हाल व हापुड़ रोड बिजलीघर से लिंक किया गया है। जल्द ही लाइन ठीक कर दी जाएगी। - विजयपाल, अधीक्षण अभियंता शहर पीवीवीएनएल मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed