फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bunty Rathore of Meerut has worked in many Bollywood films

बॉलीवुड फिल्मों में चार चांद लगा रहे मेरठी राठौर, इन बड़े स्टारों के लिए कर चुके काम

Thu, 21 Jun 2018 02:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 21 Jun 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Bunty Rathore of Meerut has worked in many Bollywood films
मेरठी बंटी राठौर

मेरठी में कंकरखेड़ा के सुभाषपुरी निवासी बंटी राठौर के संवाद बॉलीवुड फिल्मों में चार चांद लगा रहे हैं। बड़े-बड़े स्टारों की फिल्में में उन्होंने काम किया है। मायानगरी में उनके काम को सराहा भी खूब गया है। धमाल, जुगाड़, पोस्टर ब्वॉयज जैसी फिल्मों में उन्हें अपने संवाद दिए हैं। उनका सपना कोरियोग्राफर बनने का था। लेकिन संयोग से वह राइटर बन गए।

विज्ञापन


आठ भाई, बहनों में सातवें नंबर के बंटी की पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी। उनके पिता अमर सिंह बीएसएनएल में इंजीनियर थे। बंटी की पांच बहनें और दो भाई सरकारी विभाग में अच्छी पोस्ट पर हैं। पिता को बंटी के भविष्य की हमेशा चिंता रहती थी। बंटी ने मेरठ कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उसके बाद मुंबई जाने का फैसला लिया। उनका सपना एक अच्छा कोरियोग्राफर बनने का था। 2001 में वह किस्मत आजमाने मुंबई चले गए। बॉलीवुड में अधिक प्रतिस्पर्धा के चलते वो कोरियोग्राफर तो नहीं बन पाए। लेकिन सात सालों तक संघर्ष करते हुए बंटी को फिल्म में राइटर बनने का मौका मिला। फिल्म लेखक अनुराग से दोस्ती हुई तो उन्होंने बंटी का हौसला बढ़ाया। यहीं से उनके जीवन में फिल्म लेखक बनने की इच्छा पैदा हुई। 2007 में उन्होंने फिल्म धमाल के लिए डॉयलाग लिखे। फिल्म हिट रही और संवाद भी दर्शकों को पसंद आए। इसके बाद बंटी ने लगातार कई बड़ी फिल्मों में संवाद दिए। गोलमाल-3, खिलाड़ी 786 और पोस्टर ब्वॉयज फिल्म को दर्शकों की काफी सराहना मिली। 
विज्ञापन


संघर्ष में बीता जीवन
बंटी ने अपने जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने बताया पिता की इच्छा के खिलाफ जाते हुए उन्होंने जिंदगी में कुछ अलग करने की सोची। यही कारण था कि बंटी ने सरकारी नौकरी न चुनकर संघर्षपूर्ण जिंदगी का रुख किया। जिसमें उन्हें थोड़ी देर से ही सही पर मंजिल मिली। एक समय था जब खाने तक के पैसे को लेकर उन्हें जद्दोजहद करते थे। लेखक बनकर वो मुंबई में एक अलग पहचान बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में फिल्म धमाल से शुरू किया काम 

- 2007 : धमाल
- 2009 : जुगाड़
- 2009 : आल द बेस्ट फन बिगेंस
- 2010 : गोलमाल-3
- 2011 : मस्ती एक्सप्रेस
- 2013 : जिंदगी 50-50
- 2014 : द एक्सपोज
- 2017 : पोस्टर ब्वॉयज 

आने वाली फिल्में  
यमला पगला दीवाना फिर से और टोटल धमाल


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed