{"_id":"69e8df9740fa7dcd5306bf4b","slug":"bulldozers-run-on-illegal-colonies-in-daurala-road-and-boundary-wall-demolished-sardana-news-c-14-1-mrt1004-1167581-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौराला में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, सड़क और बाउंड्रीवाल ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौराला में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, सड़क और बाउंड्रीवाल ध्वस्त
विज्ञापन
- विरोध होने की जानकारी मिलने पर दौराला थाना पुलिस को दी गई जानकारी
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ दौराला में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्राधिकरण ने बिना ले-आउट स्वीकृति के विकसित की जा रही कई कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
दौराला-समौली रोड पर मटौर पावर हाउस के निकट अनिल चौधरी द्वारा करीब आठ हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को निशाना बनाया गया। यहां सड़कें और बाउंड्रीवाल सहित निर्माण कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसी मार्ग पर विनोद और राजेंद्र सिंह द्वारा लगभग 12 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण ने यहां सीसी रोड, दीवारें और बिजली के खंभे सहित सभी निर्माण कार्यों को गिरा दिया।
उसके बाद लावड़-दौराला रोड स्थित समौली गेट के पास संजय शर्मा और नरेंद्र राणा द्वारा करीब पांच हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी में डामर सड़क, बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया है। प्रवर्तन टीम प्रभारी निकिता सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनी चिन्हित कर उनको ध्वस्त करने का मेडा के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उसी के अंतर्गत ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --