फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulldozer will run on badho kothi today, force deployed

बद्दों की कोठी पर आज चलेगा बुलडोजर, फोर्स तैनात

Thu, 21 Jan 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on badho kothi today, force deployed
बद्दों की कोठी पर आज चलेगा बुलडोजर, फोर्स तैनात
विज्ञापन

- पुलिस कस्टडी से मार्च 2019 में भागा था मोस्ट वांटेड
- न्यू पंजाबीपुरा स्थित बद्दो की कोठी में फोर्स तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह उर्फ बद्दो की कोठी बृहस्पतिवार ध्वस्त होगी। इसको लेकर पुलिस और एमडीए की पूरी तैयारी है। बद्दो की कोठी पर न्यू पंजाबीपुरा में फोर्स तैनात कर दी।
ढाई लाख का इनामी बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से भागा था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद बद्दो की फरारी के 19 माह बाद पुलिस ने न्यू पंजाबीपुरा, टीपीनगर में उसके कोठी ढूंढकर कुर्की की कार्रवाई भी की। बद्दो की कोठी को ध्वस्त कराने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू की गई है। एमडीए की जांच में कोठी अवैध मिली।
विज्ञापन

कमिश्नर कोर्ट में भी बद्दो की भाभी कुलदीप कौर ने कोठी का मानचित्र पेश नहीं किया। जिसके चलते उनकी अपील खारिज कर दी गई। एमडीए द्वारा बद्दो की कोठी पर आज बृहस्पतिवार को सुबह बुलडोजर चलेगा। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली पुलिस का कहना है कि सुबह 10:00 बजे से बच्चों की कोठी पर ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छावनी में तब्दील हो जाएगा पंजाबीपुरा
एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि टीपीनगर पुलिस के साथ ब्रह्मपुरी, परतापुर, रेलवे रोड, लिसाड़ीगेट, महिला थाना और पुलिस लाइन से पुलिस बल लगाया गया है। एक प्लाटून पीएसी भी तैनात रहेगी। 10 दरोगा, 10 महिला कांस्टेबल, 10 हेड कांस्टेबल, एक क्यूआरटी अन्य बदन सिंह बद्दो की कोठी पर ध्वस्तीकरण के दौरान तैनात रहेगी। सुबह 10:00 बजते ही एमडीए की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान पंजाबी पुरा छावनी में तब्दील रहेगा।

विरोध करने वालों को भेजेंगे जेल
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि विधिवत तरीके से बदनसिंह बद्दो की कोठी को ध्वस्त कराया जा रहा है। इस दौरान अगर किसी ने विरोध किया तो उसको गिरफ्तार कर पुलिस तुरंत जेल भेजेगी। अपराधियों को संरक्षण देना व उनकी मदद करना अपराध में आता है। बुधवार शाम से ही पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed