फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulandshahr violence, BJP MP said, two police inspectors support are gokashi in Meerut

बुलंदशहर बवाल के बाद भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा- दो थानेदारों के संरक्षण में चल रही गोकशी

Sun, 09 Dec 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 09 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr violence, BJP MP said, two police inspectors support are gokashi in Meerut
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है कि भावनपुर और किठौर के थानेदार अपने संरक्षण में गोकशी करा रहे हैं। इन दोनों थानेदारों को लेकर उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने थानेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बुलंदशहर की चिंगरावठी पुलिस चौकी पर तीन दिसंबर को गोकशी के शक में हुए बवाल में इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार सिंह शहीद हो गए थे। इस बलवे में 20 वर्षीय छात्र सुमित की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। सांसद ने एक बयान में बुलंदशहर की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बुलंदशहर में जो भी घटना हुई वह दुखद है। इंस्पेक्टर की हत्या होना बहुत गलत है। वहीं सांसद ने कहा, स्याना के शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का इतिहास भी देखा जाए। मुझे नहीं पता कि उनका क्या इतिहास था।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मैं मेरठ के बारे में जानता हूं। खुलेआम बोल रहा हूं। भावनपुर एसओ और किठौर के थानेदार खुलेआम गोकशी कराते हैं। यह बात मुझे पता है। ऊपर शिकायत होती है और कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रशासन कहता है कि गोकशी पर थानेदार जिम्मेदार होगा। लेकिन ऐसे में कार्रवाई का क्या औचित्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई संलिप्त पाया तो कार्रवाई होगी
गोकशी की घटना रोकने के लिए थानेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पहले भी गोकशी करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करती रही है। यदि किसी भी थानेदार की भूमिका गोकशी में संलिप्त पायी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एसपी देहात

पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
सांसद राजेंद्र अग्रवाल
ने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां के एसओ निरंतर अपनी निगरानी में गोकशी कराते हैं। बराबर शिकायत की जाती हैं। उधर, सांसद ने जिस तरह से दो थानेदारों पर गोकशी का आरोप लगाया है, उससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। थानेदारों से लेकर पुलिस अफसरों की भी बेचैनी बढ़ गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed