फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulandshahr violence, army man Jeetu said I was in violence but did not shoot

बुलंदशहर बवाल: 'फौजी जीतू' ने किया बड़ा खुलासा, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 09 Dec 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 09 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr violence, army man Jeetu said I was in violence but did not shoot
फौजी जीतू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में आरोपी फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उसे रविवार को घटना स्थल स्याना लेकर पहुंची थी।

विज्ञापन




वहीं जीतू ने कहा कि मैंने इंस्पेक्टर को गोली नहीं मारी, मैं निर्दोष हूं'। आरोपी सोपोर में 22 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात था। जहां से सेना ने रविवार रात को 12.30 बजे उसे यूपी एसटीएफ को सौंपा।
विज्ञापन


इससे पहले मेरठ और नोएडा एसटीएफ की टीम शनिवार देर रात तक फौजी से पूछताछ की थी। फौजी जीतू ने पुलिस पूछताछ में किया था बड़ा खुलासा, अगली स्लाइड में जानिए क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

Bulandshahr violence, army man Jeetu said I was in violence but did not shoot
आरोपी जितेंद्र मलिक - फोटो : ANI

स्याना में बवाल के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में जम्मू की 22 आरआर यूनिट में तैनात फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू नामजद है। उसको लाने के लिए एसटीएफ और बुलंदशहर पुलिस भी जम्मू गई थी। हालांकि शनिवार रात राष्ट्रीय रायफल्स के जवान जीतू को लेकर पुलिस लाइन स्थित मेरठ एसटीएफ कार्यालय पहुंचे। यहां उससे मेरठ, नोएडा और आगरा बुलंदशहर के एसएसपी ने घंटों पूछताछ की।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि जितेन्द्र ने स्वीकार किया है कि वह उस जगह था जब भीड़ ने इकट्ठा होना शुरू किया था। पहली नजर में यह सच पाया गया है। यह अभी तक नहीं कहा जा सकता है कि वह इंस्पेक्टर या सुमित को गोली मारने वाला व्यक्ति है। जितेंद्र ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ वहां गया था, लेकिन उसने पुलिस पर पत्थरबाजी नहीं की। अब उसके मोबाइल की फोरेंसिक जांच की जाएगी।

Bulandshahr violence, army man Jeetu said I was in violence but did not shoot
जितेंद्र - फोटो : self

वहीं बुलंदशहर में हुई हिंसा की गाज एसएसपी कृष्णबहादुर सिंह पर गिरी है। एडीजी इंटेलीजेंस की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने शनिवार को कृष्ण बहादुर सिंह को हटा दिया। उनकी जगह सीतापुर के एसपी प्रभाकर चौधरी को बुलंदशहर का एसएसपी बनाया गया है। कृष्णबहादुर सिंह को फिलहाल डीजीपी दफ्तर से संबद्ध किया गया है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि डीजीपी कार्यालय से संबद्ध एलआर कुमार को सीतापुर का एसपी बनाया है। इससे पहले बुलंदशहर में स्याना सर्किल में तैनात रहे डीएसपी सत्यप्रकाश शर्मा और चिंगरावठी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार को भी हटाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया था। इन दोनों पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दे दी गई है।

डीएसपी सत्यप्रकाश को पीटीसी मुरादाबाद जबकि सुरेश कुमार को ललितपुर भेजा गया है। तीन दिसंबर को बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हिंसा भड़क गई थी जिसमें स्याना के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह शहीद हो गए थे। मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। प्रदेश मुख्यालय से एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिरडकर को शुरुआती जांच के लिए बुलंदशहर भेजा गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed