फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget 2019: Saharanpur peoples says inflation should be low in the country

बजट 2019: सहारनपुर के लोग चाहते हैं महंगाई पर नियंत्रण और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती

Fri, 05 Jul 2019 03:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
Budget 2019: Saharanpur peoples says inflation should be low in the country
बजट 2019

केंद्र सरकार के बजट से नागरिकों को काफी आस है। लोग चाहते हैं कि इस बजट में केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण के लिए घोषणा करेगी। इसके साथ ही सस्ती शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने का भी ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


बजट से सहारनपुर के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोग चाहते हैं बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण किया जाए। इसके साथ ही रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से टैक्स हटाया जाएगा। ताकि मध्यम वर्ग का व्यक्ति अच्छा जीवन व्यतीत कर सके। इसी संबंध में अमर उजाला ने लोगों से बातचीत की तो नागरिकों की पहली मांग है कि महंगाई पर अंकुश लगे और सस्ती शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। 
विज्ञापन


महंगाई पर अंकुश लगना चाहिए। गैस, पेट्रोल और रोजमर्रा की जरूरत वाले खाद्य सामग्री सस्ती होनी चाहिए। ताकि मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन भी खुशहाल बन सके। -विपिन बजाज, निवासी बेरीबाग

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, इसके लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। सरकार को हर वर्ग के बच्चों के लिए सस्ती और अच्छी शिक्षा प्राप्त कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि, बच्चे ही देश का भविष्य हैं। -ब्रिजेश पुंडीर, अध्यापक एसएएम इंटर कॉलेज 

महिलाओं को आशा है कि सरकार उनका खास ध्यान रखेगी। महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए कोई खास घोषणा की जाएगी। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। उन्हें बस प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। -एकता बिंदल, निवासी प्रद्युमभननगर 

सरकार को मंहगाई पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों को टैक्स मुक्त किया जाए। बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त करवाने के लिए सरकार की ओर से अंग्रेजी माध्यम की तरह ही स्कूल खोले जाएं। ताकि हर बालिका पढ़ लिखकर देश को विकसित बनाने में अपना योगदान दे। -माधवी कालड़ा, निवासी हकीकतनगर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed