फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Buddha Purnima celebrated with great enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा

Tue, 13 May 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima celebrated with great enthusiasm
बुद्ध पूर्णिमा पर पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि माल्यार्पण करते हुए। (स्त्रोत पूर्व मंत्री) म
मवाना। भारत रत्न डाॅ. बीआर आंबेडकर समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में आंबेडकर पार्क में भगवान गौतम बुद्ध पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

संचालन समिति उपाध्यक्ष सुनीत कुमार उर्फ कोकी ने किया। समिति अध्यक्ष रमेश चंद ने तथागत भगवान बुद्ध एवं बाबा साहेब आंबेडकर के सम्मुख धूपबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए व बुद्ध वंदना की। वक्ताओं में अंकित वर्मा, सुनीत कुमार उर्फ कोकी ने विचार रखे। मास्टर अनिल, सुनील, आदेश वर्मा, अंकित टैंट, मोहित बादली, पप्पू जाटव, सोनू जाटव, सहेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज समाज सुधार समिति ने डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। अध्यक्षता जयचंद फौजी व संचालन विनोद कुमार जाटव ने किया। सुबह भगवान बुद्ध की वंदना की गई। भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर योगी प्रेमनाथ ने पुष्प अर्पित किए। डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाज के लोगों ने विचार रखे। विनोद कुमार जाटव, समिति अध्यक्ष रवि कुमार ने विचार रखे। इस दौरान प्रह्लाद सिंह, अशोक कुमार, श्यामवीर सिंह, लक्ष्मण, संजीव गौतम, गजेंद्र, राजेंद्र जाटव, विजेंद्र सिंह आदि ने राहगीरों को शरबत पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा, जिसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है जो राजकुमार सिद्धार्थ गौतम के जन्म का प्रतीक है। जो बाद में बुद्ध के नाम से जाने गए और उन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की। इस दौरान रईस आजम मलिक, दानिश खान, रोहित गहलौत, प्रमोद चक्रवर्ती, स्वराज सिंह, गोविंद प्रधान, मास्टर शेखर, राजू कंचन, सलेकचंद सूद, राकेश कुमार, मनोज पर्चा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed