{"_id":"649c9a791e6469983402b7fc","slug":"btech-student-dies-of-electrocution-during-climbing-meerut-news-c-73-1-smrt1029-320-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चढ़त के दौरान करंट से बीटेक के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चढ़त के दौरान करंट से बीटेक के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा(मेरठ)। जिला हापुड़ के गढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढहाना में बरात में शामिल होने गए खरखौदा क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी बीटेक के छात्र की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
खड़खड़ी निवासी भोपाल जाटव के बेटे गोलू की मंगलवार को शादी थी। उसकी बरात मंगलवार शाम को खड़खड़ी से जिला हापुड़ के थाना गढ़ क्षेत्र के गांव ढहाना में गई थी। बरात में गांव खड़खड़ी निवासी 20 वर्षीय सौरभ पुत्र कर्मवीर भी गया था। ग्रामीणों के अनुसार रात्रि में चढ़त के दौरान जब सभी बराती नाच कूद रहे थे तो सौरभ भी दूल्हे की बग्गी पर चढ़ गया तथा दूल्हे के साथ फोटो खिंचाकर जब वह नीचे कूदने लगा तो अंधेरे के कारण रास्ते के किनारे ही नीचे झूल रही विद्युत लाइन को नहीं देख पाया तथा करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
उधर परिवार के एक युवक ने उसे छुड़ाने का प्रयास भी किया लेकिन वह भी झुलस गया। बाद में सौरव को गंभीर हालत में गांव ढहाना से मेरठ के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।