फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP student leader Guddu Chaudhary murder people demands to arrest of killers

बसपा छात्र नेता गुड्डू चौधरी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पर दिया धरना

Mon, 17 Sep 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 17 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
BSP student leader Guddu Chaudhary murder people demands to arrest of killers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बसपा के छात्र नेता गुड्डू चौधरी के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर छात्रों ने एसएसपी ऑफिस पर  धरना दिया।  इस दौरान छात्रों की पुलिस से काफी नौंक-झोंक भी हुई। छात्रों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ ढील बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गौरतलब है कि चार दिन पहले बसपा छात्रनेता गुड्डू चौधरी की बक्सर चौराहे पर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस को इस मामले में कई बड़े सुराग हाथ लगे हैं जिन्हें लेकर पुलिस छानबीन कर रही है:-
विज्ञापन


 

पिछले सप्ताह गुरूवार को सरेशाम पुलिस के सामने बसपा के एक छात्र नेता की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। यह दुस्साहसिक वारदात गंगानगर के भीड़भाड़ वाले इलाके कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड पर हुई। गंगानगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का निवासी बसपा का युवा छात्र नेता गुड्डू चौधरी उर्फ अजय (24) पुत्र तेजपाल हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

शाम को जब वह गंगानगर से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने मवाना रोड स्थित टेंपो स्टैंड पर घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वह जान बचाकर अम्हैड़ा गांव की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।  

यह घटना वहां मौजूद तमाम लोगों के सामने हुई। वहीं पुलिस भी चेकिंग अभियान चला रही थी, लेकिन पुलिस कुछ करने के बजाय मौके से भाग गई। बदमाश हवाई फायरिंग करते बाइकों से फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद जब तक गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंचती स्थानीय लोग उसे निजी अस्पताल ले जा चुके थे। इसके बाद सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज व इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि गुड्डू पर भी हत्या का केस था। वह बसपा नेता योगेश वर्मा का करीबी बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले का बदला लेने के लिए गुड्डू की हत्या की जानी बतायी जा रही है। पुलिस का दावा है कि शूटरों को हायर किया गया। गांव के युवक ने सटीक मुखबिरी की थी। गांव का युवक भी वारदात में शामिल था।
जनवरी 2018 में पतंग उड़ाने के विवाद में गुड्डू ने गंगानगर में गोली मारी थी। एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक पुलिस की जांच में गुड्डू की हत्या के पीछे गंगानगर में हुए जानलेवा हमले की वजह सामने आ रही है।
मौके से एक मोपेड मिला था, जोकि बबलू का था। बबलू सलारपुर गांव का निवासी है। एसपी देहात का दावा कि पुलिस ने दोनों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले। जिस पर पुलिस का शक ओर गहरा गया।पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पांच लोग कैद हुए है। पुलिस का मानना है कि फुटेज में वारदात करने वाले लोग हायर किये हुए शूटर हैं।

पुलिस ने घटनास्थल पर चश्मदीद सिपाही अजय और होमगार्ड से भी क्राइम सीन कराया। इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार ने बताया कि शूटरों की तलाश में बुलंदशहर में दबिश जारी है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी। बबलू का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है।  परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed