फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP state president's brother Sajid examines

मुनकाद के भाई का फार्म हाउस

Sun, 27 Oct 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
BSP state president's brother Sajid examines
मेरठ। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुनकाद अली के बेटे सलमान के फार्म हाउस के बाहर युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। पीड़ित अपने बयान में मुनकाद के भाई साजिद पर गोली मारने का आरोप लगा चुका है। जबकि पुलिस ने अभी मुकदमे में साजिद का नाम नहीं खोला है। पुलिस का दावा है कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी की घेराबंदी करेंगे।
विज्ञापन

किठौर थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर में यामीन (21) पुत्र मोमिन को मुनकाद अली के बेटे सलमान के आरके फार्म हाउस के बाहर स्थित तालाब पर गोली मार दी गई थी। आरोप है कि मुनकाद के भाई साजिद ने गोली मारी। यामीन तालाब में मछली पकड़ने गया था। यामीन ने अपने बयान में बताया कि गोली साजिद ने मारी, जिसका पुलिस के पास वीडियो भी है। यामीन के परिजनों ने अज्ञात में केस दर्ज कराया। पुलिस का दावा है कि मुकदमे में आरोपी का नाम खोला जाएगा। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुबूत तलाश किए। कई लोगों के बयान दर्ज किए। सीओ किठौर आलोक सिंह का कहना है कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

दबाव और रसूख के आगे बेबस परिवार
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से पीड़ित परिवार दबाव और रसूख के चलते सहमा हुआ है। जिसके चलते पीड़ित परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नही है। आरोपी पक्ष पीड़ित के परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहा। पीड़ित परिवार पहले तहरीर देने से भी बच रहा था। बाद में अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारने की तहरीर दी। इसको लेकर किठौर इलाके में अलग-अलग चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed