फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP national general secretary and Rajya Sabha member Satish chandra Mishra in Meerut

मेरठ : बसपा की संगोष्ठी में बोले सतीश चंद्र मिश्रा- अत्याचार से दुखी ब्राह्मण समाज भाजपा को करेगा सत्ता से बाहर

Tue, 10 Aug 2021 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Aug 2021 02:56 PM IST
सार

मिश्रा ने कहा कि बसपा भाजपा का असली चेहरा सामने ला रही है। अभी तक प्रदेश के केवल 22 जिलों में ही ब्राह्मण समाज के सम्मेलन हुए हैं और योगी सरकार इतना डर गई है कि लखनऊ से निर्देश देकर सम्मेलन में आए लोगों को अंदर नहीं जाने दिया है। 

विज्ञापन
BSP national general secretary and Rajya Sabha member Satish chandra Mishra in Meerut
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में प्रबुद्ध वर्ग समाज की संगोष्ठी में आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा के अत्याचारों से दुखी ब्राह्मण समाज ही उसे सत्ता से बाहर करेगा। कहा कि जितना शोषण और उत्पीड़न ब्राह्मण समाज का भाजपा सरकार में हुआ है वह कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। बसपा ने ब्राह्मण समाज को सबसे ज्यादा सम्मान सुरक्षा और तरक्की देने का काम किया है। भाजपा सरकार में झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मणों पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा। बसपा हमेशा ब्राह्मणों के सम्मान के लिए खड़ी रहेगी। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश का 16 परसेंट ब्राह्मण समाज 2007 की तरह 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा। मिश्रा ने कहां योगी सरकार में ब्राह्मणों के 700 से ज्यादा एनकाउंटर किए गए हैं। कानपुर के बिकरु कांड के आरोपी को बांधकर गाड़ी पलटा कर मारा गया है। इस सरकार में कानून का राज नहीं रहा पुलिस का गुंडाराज चल रहा है। सरकार में बैठे लोग ब्राह्मणों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में वर्ष 2007 में बनी तो बहनजी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को बड़े मंत्रालय दिए। 15 एमएलसी बनाए, 35 को तो मंत्री का दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ब्राह्मण समाज को शोषण देने के अलावा कुछ नहीं दिया। सभी वर्गों के साथ भाजपा ने छलावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन किसान आज सड़क पर है। एक साल हो गया। किसानों के प्रदर्शन में 500 लोग मर गए, इनको कोई फर्क नहीं पड़ा। भाजपा केवल तीन उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।
 

मिश्रा ने कहा कि बसपा भाजपा का असली चेहरा सामने ला रही है अभी तक प्रदेश के केवल 22 जिलों में ही ब्राह्मण समाज के सम्मेलन हुए हैं और योगी सरकार इतना डर गई है कि लखनऊ से निर्देश देकर सम्मेलन में आए लोगों को अंदर नहीं जाने दिया है। यहां तक की लोगों के लिए बनवाए गए भोजन को भी फिकवा दिया है। ब्राह्मण समाज सब देख रहा है और आने वाले 2022 में ब्राह्मण समाज भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगा।



सत्ता पाते ही वाजपेयी को बर्फ में लगाया: नकुल दूबे
बसपा के ब्राह्मण समाज सम्मेलन में आए बसपा के पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा की भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई को सत्ता पाते ही बर्फ में लगा रखा है। मैंने तो वाजपेई को स्कूटर पर बैठकर भाजपा को मजबूत करते देखा है। यह सरकार ब्राह्मणों की दुश्मन है, इसने वाजपेई को भी लालकृष्ण आडवाणी की तरह घर में बैठा दिया है। आज वाजपेई को कड़वा घूंट पीकर भी पार्टी के लिए काम करना पड़  रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed