फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP MP Malook Nagar raised the issue of making West UP a separate state in Parliament

बसपा सांसद मलूक नागर ने संसद में उठाया पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का मुद्दा, गरमा सकती है सियायत

Wed, 16 Sep 2020 09:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Sep 2020 09:54 PM IST
सार

- बसपा सांसद मलूक नागर ने की मांग से गरमा सकती है सियायत
- रालोद मुखिया अजित सिंह भी हरित प्रदेश बनाने की उठा चुके है मांग  
- पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने सात साल तक चलाया था गंगा प्रदेश के लिए आंदोलन 

विज्ञापन
BSP MP Malook Nagar raised the issue of making West UP a separate state in Parliament
बसपा सांसद मलूक नागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने संसद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने का मुद्दा उठाकर इसे फिर से हवा दे दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की पहले भी मांग उठती रही है। पूर्व मंत्री स्वामी ओमेवश ने गंगा प्रदेश बनाने की मांग को लेकर सात साल तक आंदोलन चलाया था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह भी हरित प्रदेश बनाने की मांग करते रहे हैं।

विज्ञापन


बिजनौर लोकसभा के बसपा सांसद मलूक नागर ने मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने का मामला जोर शोर से उठाया। उन्होंने छोटे राज्य के फायदे भी बताए। सांसद ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग राज्य बनने से राजस्थान सरकार ने पिछड़ों के साथ जो अन्याय किया है, उसकी भरपाई की जा सकती है।

विज्ञापन

मलूक नागर के इस मुद्दे को लेकर तमाम कद्दावर नेता एकजुट हो सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर नेता कहते आए हैं कि छोटे राज्य होने से विकास की गंगा बहेगी और खुशहाली होगी। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश इस मुद्दे को पहले ही उठा चुके हैं।

स्वामी ओमवेश ने 1989 में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने स्वामी ओमवेश ने बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, बंदायू, आगरा, बरेली व शाहजहांपुर समेत 17 जिलों को मिलाकर गंगा प्रदेश बनाने की मांग की थी। 

उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर इसके लिए प्रदर्शन भी किया था। स्वामी ओमवेश के साथ इस आंदोलन में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, वीरेंद्र वर्मा, सोहनवीर सिंह समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम नेता शामिल हुए थे। इस मुद्दे पर ये तमाम नेता एकजुट हो गए थे।

स्वामी ओमवेश ने 1996 तक गंगा प्रदेश को अलग राज्य बनाने का आंदोलन चलाया था। बाद में ये मुद्दा दब गया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने हरित प्रदेश बनाने की मांग करते हुए 1992 में इस मुद्दे को फिर हवा दी। उन्होंने जोर शोर से अलग प्रदेश बनाने का यह मुद्दा उठाया था। बाद में दो तीन साल बाद इस मुद्दे को दबा दिया गया। अब बसपा सांसद मलूक नागर ने इस मुद्दे को उठाकर फिर से हवा दे दी है। 

मायावती ने भी की थी वकालत 
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी एक बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की वकालत की थी। इसके बाद उन्होंने भी इस मुद्दे को फिर नहीं उठाया। मायावती के इस मुद्दे को उठाने के बाद लगा था कि अलग राज्य बनाने का मुद्दा गरमाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। अब बसपा सांसद मलूक नागर के इस मुद्दे को उठाने से लगता है कि अब इस पर अन्य दल और नेता भी एकजुट हो सकते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed