फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP made strategy for elections, Munkad Ali said will contest elections alone on basis of Dalit, Muslim votes

BSP का क्या प्लान? : अमर उजाला से बातचीत में मुनकाद अली ने बताई ये रणनीति, UP में ऐसे बदल जाएगा चुनावी समीकरण

Tue, 13 Feb 2024 12:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Feb 2024 12:46 AM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए यह रणनीति बनाई है। वहीं, सोमवार को मुनकाद अली से अमर उजाला की खास बातचीत हुई। बातचीत के दौरान मुनकाद अली ने आगे का प्लान बताया है।

विज्ञापन
BSP made strategy for elections, Munkad Ali said will contest elections alone on basis of Dalit, Muslim votes
मायावती, मुनकाद अली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश में दिन ब दिन बदल रहे राजनैतिक समीकरण के बीच सियासी दुनियादारों की निगाह अब बहुजन समाज पार्टी के रुख पर टिकी है। इसी दौरान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने किसी भी गठबंधन से साफ इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


उनका मानना है कि गठबंधन से बसपा को हमेशा नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश में बसपा दलित, मुस्लिम और ओबीसी समीकरण के बूते इतिहास दोहराएगी। खासकर मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल में बसपा हर सीट पर परचम लहराने की स्थिति में है।

विज्ञापन

मुनकाद अली ने सोमवार को फूलबाग कॉलोनी स्थित बसपा जिला कार्यालय पर संगठन की समीक्षा करने के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष किया कि भले ही कुछ दल अपने चुनाव कार्यालय खोलकर शोर मचा रहे हों, लेकिन बसपा शांतिपूर्ण तरीके से अपने कैडर कैंपों के माध्यम से चुनाव की रणनीति तैयार कर चुकी है।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इंडिया गठबंधन का किला पहले दिन से ही दरक रहा है। बसपा मुखिया मायावती साफ कह चुकी हैं कि बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होगी। कहा कि बसपा पूर्व में सपा, रालोद और कांग्रेस के साथ गठबंधन करके देख चुकी है, जिसका फायदा बसपा को कभी नहीं मिला। बसपा की किसी भी पार्टी की विचारधारा मेल नहीं खाती।
विज्ञापन

उन्होंने निकाय चुनाव में मुस्लिमों के असदुद्दीन ओवैसी के प्रति रुझान पर कहा कि वह स्थानीय चुनाव थे। कुछ लोगों ने मुस्लिमों को गुमराह किया। अब मुसलमान किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। दलित, मुस्लिम और दबे कुचलों का अपमान हो रहा है। ये सब एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में अपने अपमान का बदला लेंगे।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी, मोहित जाटव, कमल सिंह, कुलदीप, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल, महावीर प्रधान, मुरारीलाल कैन, शहर विधान सभा अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ गोलू , महासचिव संजय सैनी, भोपाल चांदना, ओमपाल खादर, पप्पू जाटव, खालिद, कुंवरपाल आदि मुख्य रहे।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

बंद कमरे में पढ़ाया जीत का पाठ
मुनकाद अली ने समीक्षा के बाद बंद कमरे में संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर चर्चा की गई। प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए मजबूत प्रत्याशी तलाश के निर्देश दिए गए। कहा कि संगठन में ओबीसी को प्राथमिकता से जोड़ने का काम किया जाए। पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा को मिले वोट पर भी मंथन किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed