फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP leader Yogesh Verma to Welcome and said BJP will not let victory in 2019 Lok Sabha elections

बसपा नेता योगेश वर्मा बोले- बहुत हुआ दलितों पर अत्याचार, अब 2019 के चुनाव में भाजपा को सिखाएंगे सबक

Thu, 27 Sep 2018 06:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 27 Sep 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
BSP leader Yogesh Verma to Welcome and said BJP will not let victory in 2019 Lok Sabha elections
पूर्व विधायक योगेश वर्मा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

जेल से छूटने के बाद बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा का उनके आवास मोदीपुरम पर गुरुवार को जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए योगेश वर्मा ने भाजपा और पुलिस-प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा 2 अप्रैल के बवाल में पुलिस-प्रशासन और भाजपाइयों ने निर्दोष लोगों को फंसाकर जेल में बंद किया। उन्होंने कहा पुलिस ने दलितों पर खूब अत्याचार किया। अब हम 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन


योगेश वर्मा ने कहा कि मेरे खिलाफ सभी विधायक एक हो गए। हर रोज जेल प्रशासन पर फोन कर दबाव बनाते थे कि विधायक को तबाह कर दो। आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा बहन मायावती को देश की प्रधानमंत्री बनवाया जाएगा। लखनऊ में मायावती जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि 2 अप्रैल के बवाल में निर्दोष योगेश वर्मा पर कार्रवाई हुई है, दलितों पर अत्याचार किया गया।
विज्ञापन


वहीं योगेश वर्मा ने कहा कि लोगों से जातियां पूछकर उन पर डंडे बरसाए गए, जिन अधिकारियों ने यह काम किया है, जब बसपा की सरकार आएगी तब उन पर कार्रवाई की जाएगी। जो अधिकारी रिटायर्ड भी हो जाएंगे, उन्हें ढूंढकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश और देश में हाहाकार मचा हुआ है। लूट, हत्या, डकैती और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। सरकार झूठे वादे करती है। दलितों पर अत्याचार कर रही है और जेल में मुझ पर भी अत्याचार किया गया। मेरठ की जनता ने हमें मेयर बनाया और हम अपने शहर को आपके हवाले कर देते हैं, सब कुछ वीडियो में कैद है। 2 अप्रैल के मामले को शांत करने के लिए ही हम प्रयास कर रहे थे कि मुझ पर रासुका लगवा दी और अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज करा दिया। हाईकोर्ट ने मुझे न्याय दिलाया और रासुका खत्म कर दी गई। मुझे हाईकोर्ट से न्याय मिला है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed