फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP leader Haji Ehsaan and his nephew shot dead at daytime in Bijnor

बसपा नेता और उनके भांजे को गोलियों से भूना, मिठाई के डिब्बे में पिस्टल रखकर लाए थे बदमाश

Tue, 28 May 2019 07:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
BSP leader Haji Ehsaan and his nephew shot dead at daytime in Bijnor
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

नजीबाबाद में बसपा नेता हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल बसपा नेता और भांजे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


यूपी के नजीबाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुद्वारा रोड स्थित कांपलेक्स में बाइक सवार दो युवकों ने बसपा नेता हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

आनन-फानन में दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मौत से घर में कोहराम मच गया। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मिठाई के डिब्बे में रिवॉल्वर रखकर लाए थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed