फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP district president removed for winning fewer members in Panchayat elections in Bijnor

बिजनौर : पंचायत चुनाव में कम सदस्य जीतने पर बसपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज

Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
सार

-जितेंद्र सागर को बनाया गया नया जिलाध्यक्ष
-एक ही वार्ड में बसपा के कई प्रत्याशियों को उतार दिया था मैदान में

विज्ञापन
BSP district president removed for winning fewer members in Panchayat elections in Bijnor
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बसपा के कम सदस्य आने की जिलाध्यक्ष पर गाज गिर गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह जितेंद्र सागर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


चुनाव में एक एक वार्ड में बसपा के कई प्रत्याशी आमने सामने चुनाव लड़ रहे थे। कई जगह टकराव की नौबत आ गई थी। मायावती से पैसों के बल पर एक वार्ड में कई प्रत्याशी उतारने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद पर यह गाज गिरी है। बसपा ने जिला पंचायत के चुनाव में 39 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। पांच सदस्य ही चुनाव जीतकर आए हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह दस सदस्यों के जीतने का दावा करते रहे पर उनकी कोई सूची जारी नहीं की। बसपा नेताओं के मुताबिक चुनाव के दौरान एक एक वार्ड में बसपा के कई कई प्रत्याशी मैदान में थे। एक ही वार्ड से तीन तीन बसपा के तीन तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे थे। कई वार्डों में अपने को बसपा प्रत्याशी साबित करने के लिए इन प्रत्याशियों में मारपीट की भी नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा का झंडा लगाकर ये नेता चुुनाव लड़ रहे थे। यही वजह रही कि बसपा ज्यादा सदस्य नहीं जीत पाई। वार्ड में एक एक प्रत्याशी ही लड़ रहा होता तो कई प्रत्याशियों के चुनाव जीतने की उम्मीद थी। बसपा के नेताओं में पार्टी सुप्रीमो मायावती को शिकायत की थी कि प्रत्याशियों से पैसे लेकर एक ही वार्ड में पार्टी के कई कई प्रत्याशी चुनाव मैैदान में उतारे थे।


बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह इन आरोपों को गलत बताकर विरोधियों की साजिश बताते रहे। शिकायत के बाद बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पर गाज गिर गई है। उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। जितेंद्र सागर को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बसपा के मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी धनीराम सिंह ने राजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटाने व जितेंद्र सागर के नया जिलाध्यक्ष बनने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed