{"_id":"5f0f55ab1a1d3f6bd208f24e","slug":"bsp-councilor-haji-saeed-ansari-died-in-meerut-hospital-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा पार्षद हाजी सईद अंसारी का मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा पार्षद हाजी सईद अंसारी का मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन
Thu, 16 Jul 2020 12:44 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
बसपा पार्षद हाजी सईद अंसारी- फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ नगर निगम वार्ड-82 से बसपा पार्षद हाजी सईद अंसारी का प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान देहांत हो गया। वह कांच का पुल के निकट अहमदनगर में रहते थे। पिछले बोर्ड में उनकी पत्नी रईसा निगम पार्षद थी तो इस बार निगम बोर्ड में वह स्वयं पार्षद थे।
विज्ञापन
मंगलवार को पार्षद के पैरों में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने उन्हें गढ़ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। रात्रि में उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस-प्रशासन की हर गतिविधि पर कुख्यात बदन सिंह की नजर, अपनों के संपर्क में लगातार बना रहता है मोस्ट वांटेड 'बद्दो'
विज्ञापन
पार्षद की मृत्यु की सूचना पाकर पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पार्षद गफ्फार अहमद, विपिन जिंदल, धर्मवीर, राजकुमार, शहजाद, शाहिद अब्बासी, दीवान जी शरीफ, रहमान आदि सहित शहर के काफी लोग उनके आवास पर पहुंचे। बुधवार दोपहर भूमिया पुल के निकट कब्रिस्तान में पार्षद को दफनाया गया। उधर, नगर निगम में भी सभी कर्मचारियों ने शोक सभा में संवेदना व्यक्त की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/