{"_id":"591c3ce64f1c1b8b51f239b8","slug":"bsf-jawan-s-body-found-on-the-track-of-hathras-junction-kohram-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस जंक्शन के ट्रैक पर मिली BSF जवान की लाश, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस जंक्शन के ट्रैक पर मिली BSF जवान की लाश, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 17 May 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के दोघट में हाथरस जंक्शन के पास ट्रेन से गिरकर बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही जवान के घर में कोहराम मच गया। दोघट निवासी मुकेश कुमार (43) वर्ष पुत्र चंद्रपाल बीएसएफ में असम के गुवाहटी में तैनात था। मुकेश का परिवार शामली में रह रहा था। एक माह की छुट्टी पूरी कर वह 14 मई को घर से गुवाहटी जाने के लिए निकला था। परिजनों ने बताया मुकेश का शव हाथरस जंक्शन के पास ट्रैक पर 15 मई को पड़ा मिला। उसकी जेब से मिले आई कार्ड से उसकी शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी गयी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। जवान का शव कस्बे में पहुंचते ही कोहराम मच गया। जवान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। मुकेश के परिवार में पत्नी बबीता, बेटे राजन और अजय, बेटी अंशुल, मां कलावती, पिता चंद्रपाल के अलावा तीन भाई भी हैं। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोकर, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, संजीव राठी, कृष्णपाल राणा, सतेंद्र तुगाना, डॉ. रतेंद्र त्यागी, विनोद पंवार, रामभरोसे लाल भाईजी, विनोद जैन, डॉ. महेंद्र कश्यप, हरवीर एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन हरवीर सिंह, योगेंद्र ठेकेदार, रिंकू चौधरी चेयरमैन, बिंटू चौधरी चेयरमैन, हरेंद्र पंवार, सौरभ पंवार, अनुज उर्फ बादाम आदि रहे।
विज्ञापन