यूपी: छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान, पिता ने तहरीर में बताई 'सुसाइड' की वजह
यूपी में सहारनपुर जनपद के चिराऊ गांव में छेड़छाड़ से आहत एक छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव सोमवार की सुबह 11 बजे अपने कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने थाने में एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव चिराऊ निवासी सतेंद्र सिंह की 17 वर्षीय बेटी रचना सोमवार की सुबह ठीक-ठाक सोकर उठी थी। परिजनों के अनुसार सुबह दस बजे वह कमरे में आराम करने को कह कर चली गई। जब परिजन 11 बजे किसी काम से कमरे में गए तो रचना फांसी के फंदे से कमरे की छत पर लटकी थीं।
इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसका पंचनामा भर कर शव पीएम के लिए भेजा गया।
मृतका के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव का ही एक सजातीय युवक काफी दिन से रचना को तंग कर रहा था। उसी की छेड़छाड़ से आहत होकर रचना ने फांसी लगा कर जान दे दी है। रचना बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना की मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/