फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: brother murder in partapur for 500 rupees

खौफनाक: 500 रुपये के लिए बड़े भाई को मार डाला, पहले एक-साथ बैठकर पी शराब, फिर वारदात को दिया अंजाम

Sat, 05 Feb 2022 12:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 05 Feb 2022 12:30 PM IST
सार

मेरठ में एक युवक ने मात्र 500 रुपये के लिए अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार डाला। दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी और फिर रुपये के लिए विवाद होने पर रिंकू ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Meerut News: brother murder in partapur for 500 rupees
मृतक का फाइल फोटो और आरोपी भाई रिंकू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के परतापुर क्षेत्र में शराब के नशे में धुत रिंकू ने अपने बड़े भाई मोनू की रस्सी से गला दबाकर जान ले ली। उसने भाई से 500 रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर इस वारदात को अंजाम दे डाला। बाद में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला रोड पर गली नंबर-2 में लखमीचंद्र पाल परिवार सहित रहता है। उसके चार बेटों में तीसरे नंबर का मोनू और सबसे छोटा रिंकू एक साथ पल्लेदारी का कार्य करते थे। दोनों ही भाई शराब पीने के आदी थे। गुरुवार रात रिंकू ने मोनू के साथ ऊपर के कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में ही बडे़ भाई से 500 रुपये मांगे। रुपये न देने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रिंकू ने घर में रखी रस्सी से मोनू का गला दबा दिया और उसकी जान चली गई। कुछ देर बाद परिजन ऊपर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था। उसे किसी तरह खोला गया तो मोनू के गले में रस्सी लिपटी थी और जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने जब उसे देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हत्या में प्रयुक्त रस्सी को कमरे से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


पिता बोले, आरोपी बेटे को सजा दिलवाकर रहेंगे
पिता लखमीचंद्र पाल ने पुलिस को सूचना दी और हत्यारोपी रिंकू को गिरफ्तार करा दिया। रिंकू ने पुलिस पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल की है। पिता का कहना है कि वह आरोपी बेटे को सजा दिलवाकर रहेंगे। मोनू विवाहित था। करीब 10 वर्ष पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है रिंकू
बड़े भाई की हत्या का आरोपी रिंकू इससे पहले भी जेल जा चुका है। उस पर सात साल पहले रिठानी के रहने वाले नत्थू हलवाई के एक रिश्तेदार की हत्या का आरोप था। बताया जाता है कि वह अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर क्या है दलितों का मन, यहां समझिए पूरा समीकरण

दोनों भाई शराब पीने के आदी थे। नशे में ही रिंकू ने बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या की है। आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले भी शराब पीने को लेकर दोनों भाई में कई बार विवाद हुआ था। - विवेक यादव, एएसपी ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed