फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   brokers in police station of meerut will have to deal with the CCTV cameras

अब थानों में दलाली पर नपेंगे थानेदार, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे   

Sun, 07 Oct 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 07 Oct 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
brokers in police station of meerut will have to deal with the CCTV cameras
यूपी पुलिस

मेरठ के कई थानों में दलाल सक्रिय हैं। घटना सच्ची हो या झूठी साठगांठ कर मुकदमा दर्ज कराना इन दलालों के बाएं हाथ का काम है। लिसाड़ीगेट, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी की शिकायतें लगातार एसएसपी के पास जा रही हैं। इस पर एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि अगर थाने में दलाली की बात सामने आई तो थानेदारों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने थानेदारों को थाने के बाहर भी सीसीटीवी लगवाने को कहा है। 

विज्ञापन


एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि तीनों थाने की शिकायत ज्यादा आ रही हैं। इसकी जांच कराने पर पता चला कि सेटिंग से केस दर्ज कराए जा रहे हैं। दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला व मारपीट की तहरीर लिखने के भी पैसे लिए जाते हैं। इसको देखते हुए एसएसपी ने थानेदारों से जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन


साथ ही निर्देश दिए कि थाने के अंदर वाले कैमरे चालू होने चाहिए। थाने के बाहर भी कैमरे लगवाएं। इन कैमरों की मॉनीटरिंग एसएसपी ऑफिस से कराई जाएगी। इन तीनों थानों के अलावा अन्य थानों के बाहर कैमरे लगाने की बात भी कही। एक सप्ताह में कैमरे लगवाकर सर्किल सीओ रिपोर्ट प्रस्तुत करें। क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्वाइंट की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed