फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bridge broken traffic stalled, car into river collapses, many injured

खौफनाक मंजर : पुल टूटने से नदी में गिरी कार, कई घायल, यातायात ठप

Sat, 02 Sep 2017 01:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
Bridge broken traffic stalled, car into river collapses, many injured
पुल टूटने से नदी में गिरी कार

यूपी के सहारनपुर में शनिवार को एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। नजारा ऐसा था कि आने-जाने वाले लोग देखकर सन्न रह गए। यहां शुक्रवार से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते आज सुबह विकास नगर मार्ग की पुलिया टूट गई। पुलिया टूटने से देहरादून का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बताया जाता है कि एक कार भी नदी में गिर गई। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन की और नदी में गिरी कार को निकालने का काम शुरू किया।

विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से हालात खराब

Bridge broken traffic stalled, car into river collapses, many injured
सहारनपुर में टूटा पुल

पहाड़ी नदियों में बाढ़ से सहारनपुर के बेहट में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इसके अलावा वेस्ट यूपी के और भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश से हालात खराब है। शुक्रवार को बिजनौर में जगह-जगह ऐसा जलभराव हुआ कि लोगों के मकान तक ढह गए। जिले में आफत जैसे हालात पैदा हो गए और कई बच्चे मरने से भी बचे। जनपद के चंदक में मकान गिरने से तीन बच्चे बाल-बाल बचे। बताया जाता है कि एक मकान की दीवार गिरने से दबकर भैंस घायल हो गई। शेरकोट में कस्तूरबा बालिका विद्यालय में भी बारिश का पानी भरा हुआ है। छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। मूसलाधार बारिश पड़ने से नूरपुर के स्योहारा मार्ग पर ग्राम भूतपुरी में पुलिया धसने से एक बड़ा वाहन उसमें फंस गया। इससे यातायात थम गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्ई घंटे दोनों ओर जाम लगा रहा। नूरपुर से स्योहारा तक पूरे मार्ग में गढ्ढे बने हुए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed