फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bride absconding after looted expensive jewelry and mobiles from in laws house in Bijnor

शादी के अगले दिन ही ससुराल से जेवर-नगदी लेकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, आंख खुली तो हर कोई हैरान

Sat, 18 Jan 2020 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jan 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Bride absconding after looted expensive jewelry and mobiles from in laws house in Bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नई नवेली दुल्हन के शादी के अगले दिन ही ससुराल से कीमती जेवरात और मोबाइल और कपड़े लेकर चंपत होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


युवक ने थाने पहुंचकर लुटेरी दुल्हन की इस करतूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसरार हल्दौर क्षेत्र के ग्राम चांदा नंगली निवासी युवक की हाल ही में शादी हुई है। मंडप से शादी के बाद बारात दुल्हन को लेकर घर पहुंची। घर में जश्न का माहौल था लेकिन कौन जानता था कि जिस युवती से वह युवक की शादी कराकर लाए हैं वह फर्जी दुल्हन है।

विज्ञापन

शादी के चंद घंटो बाद ही दुल्हन ने ससुराल वालों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद वह घर से सभी कीमती जेवर, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई। 

यह भी पढ़ें: शादी के लिए लड़की की तलाश है तो रहें सावधान, फर्जी रैकेट का भंडाफोड़, ऐसे फंसाती है लुटेरी दुल्हन

सुबह होने पर घरवालों को होश आया तो कई सदस्य बेहोश पड़ा हुए थे और नई नवेली दुल्हन घर से गायब थी। घरवालों को माजरा समझते देर नहीं लगी।  

होश आने पर दूल्हा परिजनों सहित थाने पहुंचा और लुटेरी दुल्हन की करतूत पुलिस को बताई। पुलिस के अनुसार युवक की तहरीर पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed