फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Breaking the connection with nature poses a threat to existence

प्रकृति से संबंध टूटने से पड़ जाता है अस्तित्व को खतरा

Sat, 23 Aug 2025 06:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 23 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Breaking the connection with nature poses a threat to existence
सुनील कैथवास....नगर निगम परिसर स्थित श्री बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर मैं प्रभु सेवा सत्संग स
- नगर निगम स्थित झारखंडी महादेव शिव मंदिर में कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम स्थित श्री बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से आए डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कालिया नाग मर्दन, गोपी प्रसंग, गोर्वधन महोत्सव (छप्पन भोग) का प्रसंग सुनते हुए बताया कि गोपियों की कृष्ण भक्ति से श्रीकृष्ण इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने गोपियों की चरण रज की वंदना की।

डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने इच्छा प्रकट करते हुए कहा कि मैं अगले जन्म में गोपियों की चरण रज से पवित्र वृंदावन की लता, औषधि, झाड़ी बनूं। वर्तमान युग में वो गोपियां कहीं नहीं है। अगर है तो वो आपको दिखेगी भी नहीं। उनका बस एक ही उद्देश्य था कि उन्हें मोह माया से कोई मतलब नहीं था। महोत्सव में गोवर्धन पूजा का महत्व समझाया। गोवर्धन पूजा वास्तव में प्रकृति की पूजा है। मनुष्य का शरीर पांच महाभूतों से बना है। प्रकृति से संबंध टूटने पर अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने गो माता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कहा कि पहले गायों की पूजा होती थी। आज उनकी उपेक्षा हो रही है। गाय की दयनीय स्थिति के लिए हम सब जिम्मेदार हैं। गाय तभी हमारा पोषण कर सकती है जब हम उसका शोषण बंद करें। कथा में बुद्ध के विचारों का भी जिक्र किया गया। व्यास जी ने कहा कि हर व्यक्ति में ईश्वरीय गुण होते हैं। जरूरत है उन्हें पहचानने की। भक्ति को दिखावे की जरूरत नहीं है। इस दौरान अशोक कुमार, अनिल रस्तोगी, अरुण अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अमन अग्रवाल, राजेश शर्मा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed