फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brand real and fake alcohol, seven arrested

ब्रांड असली और शराब नकली, सात गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Brand real and fake alcohol, seven arrested
ब्रांड असली और शराब नकली, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। एएसपी सूरज राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव में नकली शराब फैक्टरी पकड़ी है। यहां से असली शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर होटलों और शराब ठेकों पर सप्लाई की जा रही थी। मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड कासमपुर के गार्ड से साठगांठ कर गिरोह के लोग बोतल, रैपर, क्यूआर कोड, पैकिंग व अन्य सामान ला रहे थे।
रविवार को एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एएसपी कैंट के नेतृत्व में कंकरखेड़ा पुलिस व एसओजी ने डिफेंस एंक्लेव में छापा मारकर फैक्टरी पकड़ी। यहां से अलग अलग ब्रांड की बोतलों में नकली भरकर सप्लाई हो रही थी। करीब 55 लाख रुपये कीमत की शराब व अन्य सामान बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि ईएनए (एक्स्ट्रा नेचुरल अल्कोहल) वीरपाल लाता था। यूनाइटेड स्प्रिट का गार्ड हरिओम व अंकित ढक्कन, रैपर, पैकिंग व क्यूआर कोड उपलब्ध कराते थे। लव कौशिक, देवेंद्र, रोहित सप्लाई करते थे। मुख्य आरोपी सागर नकली शराब बनाने में पूर्व में जेल जा चुका है। खालसा होटल और कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के सामने अनीता सिंह की सरकारी दुकान में भी यह नकली शराब मिली। सरकारी दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की लापरवाही सामने आई
मिलावटी शराब सप्लाई करने में आबकारी विभाग के अफसरों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस फैक्टरी से क्यूआर कोड, रेपर, पैकिंग आदि उपलब्ध कराया जा रहा था। वहां आबकारी विभाग के एक बड़े अधिकारी बैठते हैं। ऐसे में उन पर सवाल उठ रहे हैं। आबकारी विभाग का मेरठ में मंडल हेड क्वार्टर होने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया। एसएसपी ने बताया कि पांच फरार लोगों की तलाश की जा रही है। खुलासा करने वाली टीम के लिए 25 हजार के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरामद हुआ
एसएसपी के अनुसार, 190 लीटर ईएनए, 50 लीटर अप मिश्रित तैयार शराब, 80 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला कलर, सैकड़ों की संख्या में ढक्कन, रॉयल चैलेंजर्स, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, मैक्डावेल, सिग्नेचर रेड, ओल्ड मोंक की खाली बोतल, रैपर और क्यूआर कोड बरामद हुआ है। इनके अलावा बोतल पर लगाई जाने वाली 9 मोहर, गत्ता, कवर, अलग-अलग ब्रांड के पव्वे, 700 से ज्यादा छोटी बोतलें, अल्कोहल की मात्रा चेक करने के लिए पैमाना, करीब एक हजार खाली क्वार्टर बरामद किए गए हैं।

तीन दिन की रेकी
एएसपी सूरज राय ने सादा कपड़ों में अपनी टीम के हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत, इरशाद के साथ तीन दिन तक रेकी की। पुष्टि होने के बाद इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर को बुलाया। साथ में एसओजी टीम भी पहुंची।
पकड़े गए आरोपी
1. सागर उर्फ मोगली निवासी कासमपुर थाना कंकरखेड़ा
2. रोहित कश्यप निवासी मोहल्ला कहारान देव मंदिर थाना सरधना
3. मोंटी उर्फ लव कौशिक निवासी ध्यानचंद नगर थाना ब्रह्मपुरी
4. देवेंद्र निवासी समाना थाना धौलाना जिला हापुड़
5. सतेंद्र उर्फ सोनू ठाकुर निवासी गांव कौड़ीराम गोरखपुर हाल पता कंकरखेड़ा
6. हरिओम निवासी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर
7. कुलदीप उर्फ मोनू पुत्र सतपाल निवासी अरविंदपुरी, सदर मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed