फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boyfriend too dies after his girlfriend's death

प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी तोड़ा दम

Wed, 17 Mar 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend too dies after his girlfriend's death
मेरठ। लॉकडाउन में फेसबुक के जरिए शुरू हुई प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। होटल में जहरीला पदार्थ खा लेने से प्रेमिका की मौत के बाद अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों का बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत जिले के बहादुरगढ़ निवासी सोनू (21) पुत्र सुल्तान का लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी निवासी शुमायला (21) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने सोमवार को शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल के पास एक होटल में कमरा किराए पर लिया। युगल ने होटल में जहर खा लिया। शुमायला की सोमवार रात में ही मौत हो गई थी, जबकि सोनू जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान सोनू ने भी दम तोड़ दिया। लॉकडाउन में फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई थी।
विज्ञापन

चुप्पी साधे रहे गमजदा परिजन
पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों के परिजन मौजूद थे। लेकिन उन्होंने प्रेमी युगल के संबंध में बात करने से इंकार कर दिया । दोनों पक्षों के बीच चर्चा थी कि प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हो जाती तो यह नौबत नहीं आती। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, सवाल बन गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग और शादी के बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस से एक साथ उठे शव
सोनू और शुमायला जीते जी साथ नहीं रह सके, लेकिन मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम एक साथ हुआ। यह भी चर्चा रही कि दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया जाए, लेकिन दोनों के परिजनों ने आपत्ति जताई। परिजनोंने अपने-अपने रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कहीं है। इसके बाद वह शव लेकर रवाना हो गए। दोनों परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था।
एक साथ जीने मरने की खाई थी कसम
पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के मोबाइल की डिटेल खंगाली। पुलिस का दावा है कि दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाने के मैसेज एक दूसरे को भेजे हुए थे। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, फिर भी वह शादी करने के लिए तैयार थे। हरियाणा से सोनू युवती से शादी करने के लिए ही मेरठ आया था। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कोई नहीं जानता।

प्रेमी युगल के परिवार वालों से पुलिस ने जानकारी ली थी। बस इतना पर पता चला कि लॉक डाउन में फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई और प्यार हो गया। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा, यह कोई नहीं जानता। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।
देवेश सिंह, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed