फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boyfriend committed suicide in a village in Bijnor

प्रेमिका की शादी तय हुई तो प्रेमी ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

Tue, 01 May 2018 04:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 May 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend committed suicide in a village in Bijnor
फाइल फोटो

कहते है कि प्यार में इंसान सब कुछ भूल जाता है। इतना ही नहीं वह साथ जीने-मरने की बात करने लगता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। प्रेमिका का रिश्ता तय होते ही युवक ने उसके घर के पास फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

 
घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की है। यहां रेहड़ क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर के पास एक युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना का पता लगने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों को नामजद करते हुए हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने ताऊ के पास रहती है। ताऊ ने युवती का हाल में रिश्ता तय कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी जल्द ही शादी होने वाली है। प्रेमिका का रिश्ता तय होने के बाद प्रेमी अवसाद में रहने लगा। कई बार गांववासियों ने उससे बात की तो वह जीने मरने की बात करने लगता था। उसकी हालत देख दोस्त भी दूर-दूर रहने लगे। सोमवार को प्रेमिका के घर पास एक पेड़ पर प्रेमी का शव लटका मिला तो सब सन्न रह गए।

पढ़ें : शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, जानकर हर कोई दंग

गांव में घटना से सनसनी फैल गई। एकाएक ग्रामीण मौके पर दौड़ आए। घटनास्थल पर मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। पुलिस ने परिजनों की तहरीर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed