फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boy murder a girl in one sided love affair in bijnor district

एकतरफा प्यार में कातिल बना आशिक, शादी से इनकार करने पर चाकू घोंपकर युवती को मौत के घाट उतारा

Wed, 01 Jul 2020 11:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
boy murder a girl in one sided love affair in bijnor district
bijnor police - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में  शादी से इंकार करने पर आरोपी ने युवती की चाकू घोंपकर हत्या की थी। एकतरफा प्यार में युवती की हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंडावर थाने के गांव इनामपुरा निवासी मरगूब ने छह जून को गांव मोहम्मदपुर देवमल निवासी समरीन को उसके घर में घुसकर चाकू घोंप दिया था। समरीन उस समय घर में बर्तन मांज रही थी।
विज्ञापन


मरगूब ने समरीन को चाकू से गोदने के बाद खुद भी जान देने के इरादे से चाकू मारकर घायल कर दिया था। मरगूब को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जबकि युवती को परिजनों ने भर्ती कराया था। युवती की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि मरगूब मेरठ से उपचार के दौरान फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने मरगूब को गांव इनामपुरा से दबोच लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह समरीन से शादी करना चाहता था। इसके लिए वह समरीन पर दबाव बना रहा था। लेकिन समरीन उससे निकाह करने को तैैयार नहीं थी।


वह अपने परिजनों के कहने पर ही शादी करना चाहती थी। उसके परिजनों ने उसकी शादी भी तय कर दी थी। जब समरीन नहीं मानी तो उसने उसकी हत्या कर दी। वह खुद भी अपनी जान देना चाहता था लेकिन वह बच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed