फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boy killed with gun shot

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, हथियार लहराते हुए फरार

Mon, 24 Jul 2017 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 24 Jul 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
boy killed with gun shot
युवक की गोली मारकर हत्या

बेखौफ हमलावरों ने रविवार दोपहर दिनदहाड़े भटीपुरा के निकट बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मौत की तसल्ली करने के बाद ही हत्यारे हथियार लहराते हुए फरार हुए। हत्यारों के फरार होने पर आसपास के लोग जुटे और कंट्रोल रूम को सूचना दी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर इंस्पेक्टर किठौर और सीओ को घेर लिया और घटना के खुलासे की मांग की। हत्या को लेकर पुलिस कई बिदुंओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पिता की बुआ का सिंधारा लेकर जा रहा था
माछरा निवासी आकाश भाटी (27) पुत्र ब्रिजेश भाटी गांव में ही खेती करता था। रविवार दोपहर को युवक अपने पिता की बुआ का सिंधारा लेकर भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सधारणपुर के लिये चला था। वह दो बजे बाइक से हसनपुर कलां एवं भटीपुरा के बीच पहुंचा तो बाइक सवार हमलावरों ने आकाश को रोककर उसके सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ होकर आकाश जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद हमलावरों ने जमीन पर पड़े आकाश के सीने में भी गोली दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गये। आसपास के जंगल में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी और इंस्पेक्टर किठौर किशनपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। युवक की जेब से मिले दो मोबाइल फोन की पुलिस ने जांच की। इसके बाद पुलिस ने आकाश के पिता को वारदात की जानकारी दी। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इंस्पेक्टर एवं सीओ किठौर का घेराव किया। हंगामे की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

घर से एक साथ निकले थे दोनों भाई

ब्रजेश भाटी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे विकास की शादी हो चुकी है जबकि आकाश अभी कुंवारा था। दोपहर को दोनों भाई घर से साथ निकले थे जबकि विकास को बागड़पुर जिला हापुड़ जाना था। वहीं आकाश को साधारणपुर। जिसके चलते दोनों भाई पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर अलग-अलग दिशा में चल दिये। आकाश की मौत से परिेजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। 

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed