फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boy died after a electric shot by E-rickshaw was being charged in the a madrasa

ई-रिक्शा का करंट लगने से बच्चे की मौत, मदरसे में चार्ज हो रहा था वाहन

Mon, 30 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Boy died after a electric shot by E-rickshaw was being charged in the a madrasa
बच्चे की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में चार्जिंग पर लगे एक ई-रिक्शा ने पंद्रह वर्षीय बच्चे की जान ले ली। बच्चा रविवार सुबह एक मदरसे में चर्जिंग पर लगे ई रिक्शा को लेने गया था। बच्चे ने जैसे ही ई-रिक्शा को पकड़ा तो उसे जोर का करंट लगा और उसकी मौत हो गई।  आगे जानिए कैसे हुआ यह हादसा:-
विज्ञापन

 

मदरसे में हर रोज चार्ज किए जाते हैं ढेरों ई-रिक्शा

Boy died after a electric shot by E-rickshaw was being charged in the a madrasa
हादसे की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है, जहां न्यू इस्लाम नगर गली नंबर 28 में शाहिद अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान पर रहता है। परिवार ई रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है। शाहिद का पुत्र शादाब भी ई-रिक्शा चलाता है। कुछ ही दूरी पर स्थित मदरसे जामिया अरबिया दारूस्लाम में  उसके पिता ने ई रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए लगाया हुआ था। रविवार सुबह सात बजे शादाब वाहन को लेने गया था। वहां पहुंचकर शादाब ने जैसे ही वाहन को हाथ लगाया तो उसे जोर का करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा।

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद युवक एक घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा। मदरसे के मौलाना बैटरी चार्जिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले तार को लपेटने में लग गए, लेकिन उसे बचाने की कोशिश नहीं की गई। मदरसे मे पढ़ने वाले बच्चों ने मोहल्ले वालों को खबर की। मोहल्ले वासियों ने युवक को जमीन से उठाकर जगदंबा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि मदरसे में हर दिन ढेरों ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज की जाती है , जबकि मदरसे में बिना कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल की जा रही है। लोग हर रोज मदरसे में 50 रुपये में एक ई रिक्शा की बैटरी चार्ज करते हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल जारी है । यदि मदरसे में बिजली कनेक्शन नहीं होगा तो इस संबंध में मदरसे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed