{"_id":"61bf9e06179e1820551e2ec1","slug":"boy-commited-sucide-in-debt-meerut-news-mrt5698331181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर जान दी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रविवार को कर्ज में डूबे युवक नमन शर्मा (23) ने फांसी लगाकर जान दे दी। नमन फूलबाग कालोनी में लोवर बनाने की फैक्टरी में काम करता थे। रविवार दोपहर परिजन छत पर थे और वह अपने कमरे में थे।
करीब साढ़े तीन बजे पिता सुनील शर्मा नीचे आए तो उन्होंने नमन का बंद कमरा देख खटखटाया। कमरा न खुलने पर वह पिछले हिस्से में पहुंचे। वहां का दरवाजा ऊपर की ओर से कटा हुआ था। अंदर झांककर देखा तो बेटे को फंदे पर झूलते देख उन्होंने शोर मचा दिया। बाद में परिजन नीचे आए और दरवाजा खोलकर नमन को नीचे उतारा। बाद में उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पत्नी उमा ने बताया कि काफी कर्ज होने के कारण नमन परेशान रहते थे। पिछले कुछ समय से शराब भी पीने लगे थे। काम से आकर कमरे में चले जाते थे। बताया गया है कि नमन की दो बेटियां हैं। संवाद