फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bounce in temperature caused bad conditions of people

तामपान में आया उछाल, लोगों का बुरा हाल

Thu, 17 Sep 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
bounce in temperature caused bad conditions of people
मोदीपुरम। बारिश के लंबे होते इंतजार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन-प्रतिदिन तापमान में उछाल से भीषण गर्मी व उमस बढ़ रही है। जिससे लोगों को दिनरात चैन नहीं मिल रहा है। वहीं, बुधवार को भी तापमान में उछाल दर्ज किया गया। जिस कारण दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

सितंबर आधा बीतने के बाद भी बारिश की बेरुखी बरकरार है। दो दिन पहले मौसम में आए बदलाव से बारिश की उम्मीद जगी थी परंतु हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे आमजन एवं किसानों की उम्मीद टूट गई। अच्छी बारिश न होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसानों की फसल की लागत बढ़ती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी बारिश के आसार कम हैं। बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 81 व न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही। मेरठ का एक्यूआई औसत 176 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आधा सितंबर बीत चुका है। अभी तक अनुमान के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। जिससे गर्मी बढ़ रही है। बारिश होने पर ही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed