{"_id":"5cc98aeebdec22073b651890","slug":"bollywood-film-saandh-ki-aankh-will-be-released-on-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर दादी पर बनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी, निर्देशक ने जारी किया पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर दादी पर बनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी, निर्देशक ने जारी किया पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज
Wed, 01 May 2019 05:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 May 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
bollywood film, up news, shooter dadi
- फोटो : अमर उजाला
शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बायोपिक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म के अधिकतर हिस्से जहां यूपी के बागपत जिले में फिल्माए गए वहीं मेरठ में फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन
निर्देशक इस फिल्म को पहले 'वुमनिया' नाम दे रहे थे लेकिन बाद में फिल्म के नाम में बड़ा बदलाव किया गया और अब इसका नाम होगा 'सांड की आंख'। दरअसल, फिल्म का टाइटल शूटर दादी के उस वाक्य से लिया गया है जिसमें वह कहती है,'मने तो कुछ न दीक्खे, बस सांड की आंख दीक्खे'। इसके बाद फिल्म की टीम ने इसका नाम सांड की आंख रख दिया।
विज्ञापन
वहीं फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। फिल्म 25 अक्तूबर को दीपावली के मौके पर रिलीज होगी। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म अभिनेत्रियों ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/