फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   board of studies will approve new education policy, new policy to be implemented from July in CCSU

नई शिक्षा नीति पर मुहर लगाएगा बोर्ड ऑफ स्टडीज, जुलाई से होगी लागू, 70 फीसदी कोर्स होगा एक समान

Thu, 11 Mar 2021 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Mar 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
board of studies will approve new education policy, new policy to be implemented from July in CCSU
सीसीएसयू फाइल फोटो
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के बाद अब नई शिक्षा नीति लागू कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जल्द ही बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक बुलाकर नए पाठ्यक्रम पर मुहर लगाई जाएगी। जुलाई से नई शिक्षा नीति लागू होनी है। ऐसे में विवि प्रशासन को अप्रैल तक सिलेबस फाइनल करना होगा।
विज्ञापन

30 फीसदी पाठ्यक्रम में होगा बदलाव
नई शिक्षा नीति के तहत पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्सों में 70 फीसदी समान पाठ्यक्रम रहेगा। सभी विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगे गए सुझावों के बाद पाठ्यक्रम ऑनलाइन लाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दीक्षांत समारोह में कहा था कि जल्द ही पाठ्यक्रम तैयार करें। इसमें 30 फीसदी बदलाव किया जाना है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एनके तनेजा सभी डीन और विभागाध्यक्षों को निर्देश चुके हैं कि पीजी कोर्सों का अधिक से अधिक समावेश हो। इसके साथ ही दूसरे प्रदेशों के बेहतर निजी विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम का अध्ययन करके उन्हें भी शामिल करने को कहा गया है। अब विवि में तेजी से बोर्ड ऑफ स्टॅ्डीज की बैठक शुरू हो जाएंगी। जुलाई में नए सत्र से सिलेबस लागू होना है, ऐसे में विवि प्रशासन के पास अब समय भी नहीं बचा है।

प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला का कहना है कि सिलेबस को लेकर सभी डीन और विभागाध्यक्षों की रिपोर्ट ली जा चुकी है। बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की मुहर लगाने के बाद सिलेबस लागू कर दिया जाएगा। नई शिक्षा नीति से यूजी में बहुत बदलाव हो जाएगा। एक साल की पढ़ाई करने पर भी छात्र को डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिलेगा। दो साल की पढ़ाई करने पर डिप्लोमा एवं तीन साल की पढ़ाई करने पर डिग्री मिलेगी।

यूजी-पीजी प्राइवेट फार्म  भरने की रफ्तार धीमी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में यूजी-पीजी प्राइवेट कोर्स में फार्म भरने की रफ्तार धीमी है। अभी तक सिर्फ 70 हजार छात्र-छात्राओं ने ही फार्म भरे हैं। परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। उधर, बीएड की फाइनल परीक्षाओं के फार्म भरे जाने बुधवार से शुरू हो गए हैं। इनकी परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed