नई शिक्षा नीति पर मुहर लगाएगा बोर्ड ऑफ स्टडीज, जुलाई से होगी लागू, 70 फीसदी कोर्स होगा एक समान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 फीसदी पाठ्यक्रम में होगा बदलाव
नई शिक्षा नीति के तहत पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्सों में 70 फीसदी समान पाठ्यक्रम रहेगा। सभी विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगे गए सुझावों के बाद पाठ्यक्रम ऑनलाइन लाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दीक्षांत समारोह में कहा था कि जल्द ही पाठ्यक्रम तैयार करें। इसमें 30 फीसदी बदलाव किया जाना है।
प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला का कहना है कि सिलेबस को लेकर सभी डीन और विभागाध्यक्षों की रिपोर्ट ली जा चुकी है। बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की मुहर लगाने के बाद सिलेबस लागू कर दिया जाएगा। नई शिक्षा नीति से यूजी में बहुत बदलाव हो जाएगा। एक साल की पढ़ाई करने पर भी छात्र को डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिलेगा। दो साल की पढ़ाई करने पर डिप्लोमा एवं तीन साल की पढ़ाई करने पर डिग्री मिलेगी।
यूजी-पीजी प्राइवेट फार्म भरने की रफ्तार धीमी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में यूजी-पीजी प्राइवेट कोर्स में फार्म भरने की रफ्तार धीमी है। अभी तक सिर्फ 70 हजार छात्र-छात्राओं ने ही फार्म भरे हैं। परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। उधर, बीएड की फाइनल परीक्षाओं के फार्म भरे जाने बुधवार से शुरू हो गए हैं। इनकी परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
कुलपति प्रो. एनके तनेजा सभी डीन और विभागाध्यक्षों को निर्देश चुके हैं कि पीजी कोर्सों का अधिक से अधिक समावेश हो। इसके साथ ही दूसरे प्रदेशों के बेहतर निजी विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम का अध्ययन करके उन्हें भी शामिल करने को कहा गया है। अब विवि में तेजी से बोर्ड ऑफ स्टॅ्डीज की बैठक शुरू हो जाएंगी। जुलाई में नए सत्र से सिलेबस लागू होना है, ऐसे में विवि प्रशासन के पास अब समय भी नहीं बचा है।