{"_id":"5de6cfa38ebc3e54c76eb5fa","slug":"blows-a-bag-full-of-cash-ornaments-at-the-wedding-meerut-news-mrt456894342","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में नकदी, जेवर से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में नकदी, जेवर से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में नकदी, जेवर से भरा बैग उड़ाया
कंकरखेड़ा (मेरठ)। डिस्टलरी रोड स्थित एक विवाह मंडप में शादी समारोह के दौरान एक महिला का नकदी और जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। इससे समारोह में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक युवक बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरीश चंद्र पुत्र भानु सिंह निवासी न्यू नंदपुरी एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात डिस्टली रोड स्थित मंडप में उनकी बेटी शिवानी की बारात आई थी। सभी लोग शादी में व्यस्त थे। इस दौरान किसी ने शिवानी की चाची ऊषा देवी पत्नी किशन लाल निवासी चंडीगढ़ का बैग चोरी कर लिया। बैग में 60 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल व दो एटीएम कार्ड आदि सामान था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक व्यक्ति बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित परिवार ने दो लाख रुपये का नुकसान बताते हुए तहरीर दी है।