फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bloody conflicts in two parties on minor issue in Bijnor, couple shot condition critical

बिजनौर: मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दंपती को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 03 Apr 2019 06:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Apr 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
bloody conflicts in two parties on minor issue in Bijnor, couple shot condition critical
घायल दंपती - फोटो : अमर उजाला
धामपुर थाना क्षेत्र में कस्बा नींदडू में मकान की चिनाई कर रहे मजदूरों पर मांस फेंकने पर दो पक्षों में पथराव हो गया। इस दौरान आरोपियों ने दंपती को गोली मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


कस्बा निवासी नफीस ने बताया कि उनका पुत्र लईक मकान का निर्माण करा रहा है। मकान का निर्माण कराने में उसके यहां आसपास के गांव के मजदूर काम कर रहे हैं। मामला बुधवार दोपहर का है। इस दौरान लईक के पड़ोसी अनवार के पुत्र अदनान और सलमान ने एक मजदूर के ऊपर मीट फेंक दिया। जैसे ही मीट फेंका तो मजदूरों ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन

मामले का पता लगने पर लईक को गुस्सा आ गया। लईक और उसकी पत्नी फरजाना ने आरोपियों का विरोध किया तो दोनों पक्षों की ओर से टकराव की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि युवकों ने इस दौरान गाली गलौज कर लईक के घर पर पथराव कर दिया।

पथराव में लईक के पिता नफीस घायल हो गए। इतने में ही अनवार का एक पुत्र तमंचा लेकर आया और उसने गोली चली दी। गोली लईक के दाएं के हाथ में और उसकी पत्नी फरजाना की दाई कोख में लगी। गोली लगते ही पति-पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। 

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। परिजन घायलों को वहां से उठाकर धामपुर सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed