{"_id":"6980d0924147ee979a0fffe4","slug":"bloody-clash-between-two-parties-over-land-dispute-three-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111236-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन
सरधना। गांव पिठलोकर में जमीनीव विवाद में दो पक्षों में खेत पर हुआ खूननी संघर्ष। ग्रामीण
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के पिठलोकर गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
पिठलोकर गांव निवासी इरफान पुत्र माजिद का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार को इरफान अपने खेत की डोल बांध रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
संघर्ष के दौरान इरफान पुत्र माजिद, नूर हसन और आलम पुत्र इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तहसील टीम द्वारा कराई गई डोलबंदी के बाद भी आरोपी पक्ष ने डोल को जोत दिया। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।