{"_id":"6a19a3b977011d702f094c7e","slug":"bloody-clash-between-two-groups-over-haircut-six-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112513-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पहले बाल कटवाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पहले बाल कटवाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन
कपसाड़ गांव में झगड़े के बाद तनाव बना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में शुक्रवार को नाई की दुकान पर पहले बाल कटवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कपसाड़ निवासी रविंद्र का पुत्र रोहित शुक्रवार दोपहर गांव में ही नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। वहां पहले से गांव का ही राकेश पुत्र काले सिंह मौजूद था। आरोप है कि रोहित ने नाई से पहले अपने बाल काटने की बात कही, जिस पर राकेश ने उसे फटकार लगाते हुए वहां से भगा दिया। रोहित ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने भाई सूरज और अन्य परिजनों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व हाथापाई के साथ मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष में राकेश, सूरज, काले सिंह, रविंद्र, धर्मेंद्र, रानी देवी पत्नी रविंद्र तथा लोकेश घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल काले सिंह को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -