फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blockade-checking campaign conducted across the district, action taken against 383 people

जिलेभर में चला नाकाबंदी-चेकिंग अभियान, 383 पर कार्रवाई

Sun, 03 Aug 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Blockade-checking campaign conducted across the district, action taken against 383 people
मेरठ। जिलेभर में शनिवार शाम सात बजे से दस बजे तक एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान हॉट स्पॉट्स, मुख्य मार्ग, बाजार क्षेत्र, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई। सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने पुलिसबल के साथ वाहनों की तलाशी ली और कागजात चेक किए। पैदल गश्त करते हुए मदिरापान कर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 383 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनमें थाना कोतवाली में 24, देहली गेट, लिसाड़ीगेट, लालकुर्ती, परीक्षितगढ़, मवाना में 8-8, लोहियानगर में 14, टीपीनगर में 12, ब्रहमपुरी में 49, सदर बाजार में 19, रेलवे रोड में 6, सिविल लाइन में 9, मेडिकल में 10, नौचंदी में 11 के खिलाफ कार्रवाई की गई। कंकरखेडा में 6, परतापुर में 2, दौराला में 8, पल्लवपुरम में 20, इंचौली में 12, भावनपुर में 7, गंगानगर में 16, सरधना में 11, सरूरपुर में 10, जानी में 14, किठौर में 29, खरखौदा में 4, मुंडाली में 14, हस्तिनापुर में 22, बहसूमा में 10, फलावदा में 4 लोग कार्रवाई की जद में आए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed