{"_id":"5ab154264f1c1b27088b641a","slug":"block-ke-chalte-rail-yaataayaat-prabhaavit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक के चलते रेल यातायात प्रभावित, यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक के चलते रेल यातायात प्रभावित, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर मलियाना फाटक नाला और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में सब-वे निर्माण के चलते मंगलवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से रात तक सेक्शन की डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट करके चलाया गया तो काफी ट्रेन आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को ब्लाक की जानकारी मिलने पर मायूसी हाथ लगी। यात्रियों ने सफर के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया।
सेक्शन पर मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, बामनहेडी, तुल्हैड़ी और जड़ौदा नरा आदि में पांच सब-वे निर्माण के लिए मंगलवार को तीसरा ब्लॉक लिया गया। इस ब्लाक में ही मलियाना फाटक पर नाला निर्माण भी किया गया। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ब्लॉक लिया था। इस कारण दिल्ली-अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर और नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर निरस्त रही। इसके अलावा नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस को रूट डायवर्ट कर वाया शामली-टपरी चलाया गया। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेेन आंशिक रूप से निरस्त रही। इसमें नौचंदी लिंक एक्सप्रेस को सहारनपुर नहीं भेजा गया। यह ट्रेन मेरठ सिटी से ही वापस इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी गई। अंबाला-दिल्ली पैसेंजर को अंबाला की बजाय सहारनपुर तक ही संचालित किया गया। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर और कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही चलाई गई। हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस एक घंटा पचास मिनट और दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट पहुंची।
ट्रेन नहीं मिलने से परेशान रहे यात्री
ब्लाक की सूचना नहीं मिलने पर सिटी स्टेशन पहुंचे यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। ट्रेन नहीं मिलने पर काफी यात्री घर निकल गए और काफी यात्रियों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ब्लाक को देखते हुए रोडवेज ने पहले ही अतिरिक्त बसों का इंतजाम कर लिया था।