फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blast in diwali gift in a village at Meerut district and two sisters has injured

दिवाली गिफ्ट में थी कुछ ऐसी चीज, उठाते ही हुआ तेज धमाका, दो बहनें झुलसीं

Sat, 26 Oct 2019 01:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Oct 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Blast in diwali gift in a village at Meerut district and two sisters has injured
धमाके में घायल हुई युवती - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पिलौना गांव में गिफ्ट पैक में रखी गई विस्फोटक सामग्री में धमाके से दो बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ और थानाध्यक्ष फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में गांव से ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी महकार पुत्र बुद्धन सिंह की दो पुत्रियां निधि (14) एवं राधिका (11) हैं। गुरुवार दोपहर दोनों बहनें स्कूल से लौटीं तो दरवाजे पर रखे गिफ्ट पैक को उठा लिया। राधिका ने बताया कि इसी दौरान तेज धमाका हुआ। इससे दोनों झुलस गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को घटना की सूचना पर सीओ मवाना संजीव देशवाल, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने जांच की। पुलिस ने मौके से मिले अवशेष कब्जे में लिये। इस संबंध में महकार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बॉयलर फटने से भीषण धमाका, जगन्नाथपुरी में मची चीख पुकार, देखें ये 7 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शरारत में किया प्रयोग 
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। दो मोबाइल की बैटरी मिट्टी में लकड़ी के टुकड़ों से बांधकर रखी गई थीं। एक लड़की ने पैकेट नहीं उठाया, दूसरी उठाकर घर ले गई। इसके बाद पैकेट में रखी बैटरी ब्लास्ट हो गई। मोबाइल की बैटरियों को कॉपर से कनेक्ट किया गया था। जांच में पता चला कि मोबाइल की बैटरी और लकड़ी केरोसिन में भीगी थी। कुछ लोगों ने शरारत के लिए यह प्रयोग किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed