फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Black marketing is distributing free ration dealers to the public

जनता बांट रही मुफ्त राशन, डीलर कर रहा कालाबाजारी

Sun, 05 Apr 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Black marketing is distributing free ration dealers to the public
जनता बांट रही मुफ्त राशन, डीलर कर रहा कालाबाजारी
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस से उत्पन्न हुए संकट के दौर में शहर के लोग गरीबों को निशुल्क राशन वितरित कर रहे हैं। वहीं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन की कालाबाजारी की जा रही है। इतना ही नहीं, जनता को कम राशन दिया जा रहा है। यह कारगुजारी बागपत रोड स्थित पुष्प विहार में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक कर दी।
पार्षद पति अमित अग्रवाल मूर्ति स्थानीय लोगों की शिकायत पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही एक युवक को 10 किलो चावल से भरे बोरे के साथ पकड़ लिया। वहां मौजूद कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर पूनम त्रेहान ने इस युवक को 16 रुपये किलो चावल दिया है। इससे पहले भी दो-तीन लोग इसी प्रकार 16 रुपये किलो के हिसाब से चावल ले जा चुके हैं। कार्ड धारकों ने राशन डीलर पर आरोप लगाए कि प्रत्येक यूनिट पर दो किलो चावल मिलता है, लेकिन राशन डीलर पूनम सभी को आधा किलो कम चावल दे रही है। सभी राशन कार्ड धारकों ने पार्षद पति के नेतृत्व में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

पार्षद पति ने जिला पूर्ति अधिकारी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक मौके पर पहुंचे। राशन डीलर ने अपनी गलती स्वीकार की। लोगों का आरोप है कि राशन डीलर सरकारी राशन की कालाबाजारी और कम राशन देने का काम लंबे समय से करती आ रही हैं। कहा, जिला पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर की मिलीभगत से यह खेल हो रहा है। पार्षद पति अमित अग्रवाल मूर्ति का कहना है कि उनके क्षेत्र में तीन राशन की एजेंसी हैं। सभी लोग सरकारी राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी राशन कम देने का आरोप
माधवपुरम में जेनिश पैलेस के निकट लोकेश कुमार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। इन पर भी रेखा सहित अन्य कई महिलाओं ने राशन का चावल कम देने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि इन्होंने कभी कार्ड धारकों को पूरा चावल नहीं दिया। जो भी कार्ड धारक इनकी शिकायत करते हैं, उनका राशन कार्ड ही निरस्त करा देते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि पुष्प विहार से राशन डीलर पूनम की शिकायत शुक्रवार शाम आई थी। पार्षद पति से शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच कराई। राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अगर शहर में अन्य किसी एजेंसी की ऐसी शिकायत आती है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed