{"_id":"611190fa8ebc3e73d604c8e9","slug":"bku-worker-slap-on-toll-worker-meerut-news-mrt551204340","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ता ने टोलकर्मी के मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ता ने टोलकर्मी के मारा थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ता ने टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारा
मोदीपुरम (मेरठ)। सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को एक भाकियू कार्यकर्ता ने टोल कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद टोल कर्मचारी और भाकियू कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता कृषि कानून के विरोध में लगातार धरना दे रहे हैं। रविवार को कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का पेयजल का टैंकर न आने पर दस मिनट के लिए टोल फ्री करा दिया था। इस दौरान कंकरखेड़ा निवासी भाकियू कार्यकर्ता गौरव की किसी बात पर टोल कर्मचारी बड़कली निवासी नीरज से कहासुनी हो गई। उस समय विवाद शांत हो गया था।
नीरज का आरोप है कि सोमवार दोपहर को ड्यूटी के दौरान गौरव ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसकी जानकारी उसने अन्य साथियों को दी। टोल कर्मचारी इकट्ठा होने लगे। वहीं, भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने पदाधिकारियों को सूचना दी। कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस बीच, जानकारी मिलने पर दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस टोल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया।
विज्ञापन
गौरव के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी बृजेश चौहान का कहना है कि माफी मांगने के बाद मामले का निपटारा हो गया। टोल कर्मचारी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
--