फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU held consultation with Railway and NHAI officials

Meerut News: भाकियू की रेलवे व एनएचएआई अधिकारियों संग हुई मंत्रणा

Thu, 07 Nov 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
BKU held consultation with Railway and NHAI officials
दौराला। सर्विस रोड, अंडरपास, फुटओवर ब्रिज व चकमार्ग की लगातार चली आ रही समस्या को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला सचिव प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले। डीएम ने रेलवे व एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और बैठक कराई।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रशांत चौधरी ने बताया कि सकौती रेलवे स्टेशन से नंगली गेट व हितकारी इंटर कॉलेज के पास बने कट पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। उन्होंने हितकारी इंटर कॉलेज से रेलवे स्टेशन तक सर्विस रोड का निर्माण कराए जाने, फ्रेट कॉरिडोर द्वारा अधिग्रहण किए गए चकमार्ग को ग्राम पंचायत या राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने, फाटक संख्या 38 से 39 तक चकमार्ग फ्रेट कॉरिडोर द्वारा अधिग्रहण किया गया है, उस चकमार्ग को पुन: बहाल किए जाने व चकमार्ग का पक्का निर्माण कराने, सभी अंडरपास में लाइट की व्यवस्था कराने, अंडरपास में बरसात में होने वाले जलभराव की समय से निकासी कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आदेश मिलने पर एनएचएआई व रेलवे के अधिकारी सकौती पहुंचे। रेलवे पहले ही डेढ़ मीटर जगह देने की बात कह चुका है। वहीं, एनएएचआई के अधिकारियों ने भी डेढ़ मीटर जगह देने का आश्वासन दिया। इस दौरान चौधरी राजकुमार, चौधरी महकार सिंह, गौरव, सुभाष बंसल, ब्रजपाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed